*अत्यंत हर्ष और गौरव के साथ सूचित किया जा रहा है कि श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा,पश्चिम बंगाल द्वारा हमारे प्राचीन जैन तीर्थों और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपने अदम्य साहस, कठोर पुरुषार्थ और नि:स्वार्थ समर्पण देने वाले आदरणीय श्री सलेक चंद जैन जी को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा द्वारा आज 04.05.2026, दिन बुधवार को “तीर्थ रक्षक”की उपाधि से सम्मानित किया गया है।*

*उन्हें सम्मान पत्र श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर जी, दिल्ली में विराजमान मुनि श्री १०८ विशम सागर जी मुनिराज के कर कमलों द्वारा दिया गया।*
🔸 *”तीर्थों की रक्षा ही संस्कृति की रक्षा है।”*
*युवा महासभा पश्चिम बंगाल के महामंत्री श्री जितेश जी ने बताया कि हाल ही में चर्चा में आए धार भोजशाला के मामले में भी श्री सलेक चंद जैन जी ने जैनों के पक्ष की लड़ाई लड़ी।*
*श्री सलेक चंद जैन जी का यह त्याग और समर्पण संपूर्ण जैन समाज और हमारी आने वाली युवा पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा स्तंभ है। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।*
*आइए, हम सब मिलकर उनके इस अनुकरणीय कार्य की अनुमोदना करें और अपनी संस्कृति व तीर्थों की रक्षा के लिए संकल्पित हों!* 💐💐
*श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा, पश्चिम बंगाल*








