● प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए को शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत-

(ललितपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री विनोद निरंजन के नेतृत्व में रायबरेली से स्थानांतरित होकर जनपद में आये नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
रत्नेश कुमार से प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने माल्यार्पण किया और बुकें भेंट की।उन्हें जनपद आगमन की बधाईयां प्रेषित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बीएसए को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए चयन वेतनमान संबंधी समस्या से अवगत कराया।इस दौरान नवागंतुक बीएसए रत्नेश कुमार ने जनपद में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।इस दौरान मांडलिक मंत्री एवं जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, विनय ताम्रकार,सत्येंद्र जैन,हरिश्चंद्र नामदेव,
अरविंद सिंह राजपूत,विनय रजक,प्रफुल्ल जैन,
राममिलन रजक,राजीव गुप्ता,जितेंद्र जैन,मनीष खरे,देवी सिंह राजपूत,संजय कुशवाहा,परशुराम निरंजन,इंद्रपाल सिंह,दीपेंद्र पुरोहित,अरविंद सिंह,मुकेश बाबू,अवधेश कुशवाहा,गिरीश साहू,
अरविंद साहू,अवधेश कुशवाहा,पुष्पेंद्र जैन,
अंतिम जैन,राजीव बजाज,अपूर्व जैन,सचिन जैन,कल्यान पटेल,संतोष कुशवाहा,महेंद्र सिंह, अनुज पटेल,सौरभ चौरसिया,लाल सिंह,रुप सिंह,संजय सोनी,संजीव पटेल,महेश सोनी मौजूद रहे।







