पदोन्नति पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित का भव्य सम्मान, शिक्षक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

महरौनी,ललितपुर।
खण्ड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संवर्ग में पदोन्नत होने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं बीआरसी स्टाफ द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री रामसेवक निरंजन, संजीव पटेरिया, दयाशंकर राजकुमार, रामेश्वर प्रसाद, संतोष गुप्ता, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री महेश चौहान, संघर्ष समिति अध्यक्ष विनोद रजक, महामंत्री डी.एल. यादव, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दयाराम विश्वकर्मा, महामंत्री बालकिशन कुशवाहा, अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवसहाय श्रीवास्तव, महामंत्री सौरभ सोनी तथा एआरपी सीताराम सोनी ने पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि श्री पुरोहित का कार्यकाल महरौनी शिक्षा जगत के लिए स्वर्णिम रहा है। उनके मार्गदर्शन में ब्लॉक ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जिस जनपद में भी सेवाएं देंगे, वहां भी उत्कृष्ट कार्यों की नई मिसाल स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य