श्रावक संस्कार शिविर के शुभारम्भ में हुई मंगल कलश की स्थापना। जीवन जीने की कला सिखाता है संस्कार शिविर – सिद्धार्थ भैया।

तालबेहट (ललितपुर) कसबे के वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में पं. मुकेश कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में 3 जून से 11 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ बुधवार को मंगल कलश की स्थापना से किया गया। जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा (सम्बद्ध -भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या -13) के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर से पधारे सिद्धार्थ भैया रामटोरिया एवं अभिषेक भैया मैनवार के नेतृत्व में सुबह अभिषेक शांतिधारा के उपरांत प्रवीन कुमार पंकज जैन भंडारी परिवार ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण, शिखा कपिल मोदी बसार परिवार ने दीप प्रज्वलन एवं दर्शना अजित जैन विरधा परिवार ने मंगल कलश की स्थापना की। इस मौके पर सिद्धार्थ भैया ने कहा कि संस्कार शिविर हमे जीवन जीने की कला सिखाते हैं। इसमें सभी बच्चे पुरुष एवं महिलाएं प्रतिभाग करें। शिविर में सुबह पूजन दोपहर में द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम एवं रात्रि में बच्चों एवं बड़ों की अलग-अलग कक्षाएँ संचालित होंगी। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र विरधा, सुशील मोदी, जितेंद्र बड़ौरा, हितेंद्र पवैया, विकास पवा, वीरेंद्र जैन, विनय कुमार, नीलेश गरेठा, सुरेंद्र विरधा, अरविन्द नयाखेड़ा, राजीव, अंकित, मनीष सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन अनिल जैन ने किया। अंत में जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य