सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य’ विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

ललितपुर। पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय में “विधिक सेवा प्राधिकरण” अंतर्गत “सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव) देव प्रिय सारस्वत, (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति) राजकुमार जैन, (जिला प्रोबिशन अधिकारी) नंदलाल कुशवाहा, (बाल कल्याण समिति सदस्य) प्रताप नारायण गोस्वामी, (सीईओ ऑफिसर) सुनील कुमार भारद्वाज, (जिला मिशन कोऑर्डिनेटर) ममता श्रीवास्तव, पहलवान गुरुदीन ग्रुप आफ कॉलेज डायरेक्टर डॉ सौरभ यादव, पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेश कुमार झा पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय प्राचार्य प्रकाश विश्वकर्मा, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ विनोद यादव, कृषि संकाय विभागाध्यक्ष श्री भजनलाल साहू, और विधि विभाग सम्मानित समस्त स्टाफ द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अवसर पर सचिन देव प्रिया सारस्वत जी द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की सबसे अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका सुरक्षित, स्वस्थ और स्नेहपूर्ण वातावरण में विकास होना एक मजबूत और संवेदनशील समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के प्रति हिंसा, उपेक्षा और शोषण की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं, जिन पर रोक लगाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
राजकुमार जैन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई कुछ प्रमुख योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जननी सुरक्षा योजना इत्यादि के संबंध में बताया गया। यदि महिलाओं बच्चों के साथ सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी होती हैं तो इस संबंध में आप सर्वप्रथम कहां संपर्क करेंगे आप क्या उपाय खोजेंगे इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
नंदलाल कुशवाहा द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बच्चों की मुस्कान ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इसके साथ राष्ट्रीय बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी कहां की यह एक ऐसा फ़ोन नंबर है जो भारत भर के लाखों बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है। यह सहायता और मदद की ज़रूरत वाले बच्चों के लिए 24 घंटे, साल के 365 दिन, मुफ़्त,H आपातकालीन फ़ोन सेवा है। हेल्पलाइन नंबर 112 इत्यादि के संबंध में बताया गया।
सुनील कुमार भारद्वाज द्वारा महिलाओं बच्चों के विरुद्ध होने वाली छेड़खानी व अपराध के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई जैसे 1091,1073,112 इत्यादि। साथ ही बताया कि 112 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे कार्यरत रहता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी अपराध के संबंध में तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
प्रताप नारायण गोस्वामी द्वारा बताया गया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्भया फंड योजना के तहत भारत सरकार की एक पहल का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS), आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों के लिए एक अखिल भारतीय एकल नंबर (112) आधारित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को आपातकालीन अनुरोधों को संभालने के लिए एक समर्पित आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (ERC) इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
डॉक्टर सौरव यादव द्वारा छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि यदि आपको पुलिस, अग्निशमन और बचाव, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं से आपातकालीन सहायता की आवश्यकता है, तो आप अपने फोन से 112 डायल कर सकते हैं। इसके साथ महिला हेल्पलाइन सेवा 181 के बारे में बताया यदि महिलाओं के साथ कोई आपराधिक कृत्य किया जाता है तब वह इस नंबर पर सपर्क कर सकते हैं।सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी उनके साथ गलत कृत्य के संबंध में आप अपना बचाव कैसे कर सकते हैं इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इसके साथ ही कार्यक्रम के अवसर पर (सेंटर मैनेजर) सरिता रिछारिया, परामर्शदाता पूनम शर्मा, इत्यादि महिला कल्याण विभाग ललितपुर से उपस्थित रहे। इस अवसर पर असि० प्रो० मनोरमा प्रजापति, असि० प्रो० कल्पना बुंदेला, असि० प्रो० यजस्विनी कुशवाहा, श्री अमित निरंजन, मुक्ति, पलक मुस्कान, सौरभ यादव, कोशिश राठौर प्रथा, गरिमा, रिया, निषित, राहुल, संदेश, हाशमीन कौसर, दिव्यांशु, इत्यादि छात्र-छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन विधि विभाग की छात्राएं गार्गी शर्मा व स्वर्णिका तोमर के द्वारा किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य