कालपी हादसे के दर्द के बीच मेधावी वैष्णवी का सम्मान, इंटरमीडिएट में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर हुई सम्मानित

महरौनी,ललितपुर –
इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद ललितपुर में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली महरौनी की कु. वैष्णवी तिवारी को ललितपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तर पर शीर्ष-10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोह में प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। इसी क्रम में महरौनी के टीकमगढ़ रोड निवासी कु. वैष्णवी तिवारी को इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए कालपी सड़क हादसे में वैष्णवी के पिता स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी का असामयिक निधन हो गया था। सम्मान समारोह के दौरान पिता की स्मृतियों से भावुक हुई वैष्णवी की आंखें नम हो गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी के प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष सोनाली जैन, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वैष्णवी की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का प्रमाण है। वहीं, हाल की व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद उनका आत्मविश्वास और धैर्य अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य