गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, महरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महरौनी, ललितपुर।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पर पंजीकृत मु.अ.सं. 235/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित गैंग लीडर अनुज राजा पुत्र बलवीर सिंह निवासी नैनवारा तथा उसके साथी शिवाजी राजा उर्फ कृष्णाधीश पुत्र अर्जुन सिंह एवं जितेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी भैरा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर मामलों में पूर्व से कई अभियोग दर्ज हैं। मुख्य अभियुक्त अनुज राजा का आपराधिक इतिहास भी लंबा बताया गया है।
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह द्वारा गिरप्तार के लिये नियुक्त की गई टीम में निरीक्षक निर्भयचन्द्र, उपनिरीक्षक आजाद बाबू, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र राजावत, कांस्टेबल राहुल चौधरी, आरक्षी रोहित, अजय कुमार, सौरभ, विपिन कुमार, महिला आरक्षी काजल एवं आरती शाक्य शामिल रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य