भारतीय जैन मिलन, पावागिरि क्षेत्र प्रबंध समिति एवं सकल समाज की शोक सभा में ब्रह्मचारिणी उर्मिला जैन के निधन पर विनयांजलि समर्पित की।

ललितपुर। सकल दिगम्बर जैन समाज तालबेहट की एक शोक सभा में चौधरी अशोक कुमार जैन की भाभी ब्रह्मचारिणी उर्मिला जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मोदी कमल कुमार, सनत जैन, डॉ. महेंद्र, अनिल जैन,, देवेंद्र बसार, कमलेश सिर्सी, श्रेयांश जैन, प्रकाशचंद, मुलायम जैन, राकेश मोदी, मेघराज जैन, चक्रेश चौधरी, अरुण मोदी, यशपाल जैन, अजय जैन अज्जू, रोहित बुखारिया, अभिषेक मिठया, आदेश मोदी, सौरभ जैन आदि ने विनयांजलि समर्पित की। वहीं भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा तालबेहट की शोक सभा में कपड़ा व्यवसायी मोदी अतुल कुमार अरुण कुमार अमन जैन की पूजनीय माता जी ब्रह्मचारिणी उर्मिला जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने धर्मश्रेष्ठी सप्तम प्रतिमाधारी ब्रह्मचारिणी उर्मिला जी जैन के आदर्श व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनका जीवन देव शास्त्र गुरु की सेवा में समर्पित रहा। अंत समय में निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का सम्बोधन के साथ समाधी मरण होना उनके धर्म के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। इस मौके पर पुष्पेंद्र जैन, प्रवीन भंडारी, चक्रेश जैन, राकेश सतभैया, जितेंद्र बड़ौरा, विनय गरेठा, कपिल मोदी, हितेंद्र पवैया, विकास पवा, अरविन्द कुमार, विकास भंडारी, रोहित बबीना, पंकज भंडारी, अरविन्द नयाखेड़ा, ऋषभ जैन विरधा, सुनील जैन करैरा, नीलेश गरेठा, अजित कुमार, सुरेंद्र विरधा आदि ने विनयांजलि समर्पित की। वहीं पावागिरि क्षेत्र प्रबंध समिति की शोक सभा में उपमंत्री आकाश जैन चौधरी की चचेरी भाभी ब्रह्मचारिणी उर्मिला जैन के निधन पर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, ऑडिटर पंकज भंडारी, अजय जैन, अटल जैन, आदेश कुमार, विजय कुमार, आनंद जैन, प्रीतेश पवैया, सौरभ जैन, संदीप कुमार, अमित जैन आदि ने विनयांजलि समर्पित की। वहीं राजुल मोदी पवा की पूजनीय माताजी एवं डॉ. सनमत जैन बीना की धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला जैन के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि समर्पित की गयी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य