बोर्ड परीक्षा में जनपद में सर्वाेच्च 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन धनराशि वितरित

ललितपुर : वर्ष 2026 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में जनपद में सर्वाेच्च 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन धनराशि वितरण एवं सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में . राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, . सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, . विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, . शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी एवं एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन की गरिमामय उपस्थिति रही। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोकभवन लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों व छात्र छात्राओं ने देखा। मा. मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में सभी मेधावी छात्र छात्राओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विद्यार्थियों को नवाचार से जोड़ने के लिए नए नए आयामों से जोड़ा है, डिजिटल लायब्रेरी, विद्यालयों का कायाकल्प, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना, स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण इनके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

बच्चे सोशल मीडिया पर कम से कम समय दें और समाचार पत्र व मैगजीन आदि को पढ़ें, समाज, देश दुनिया, अपनी संस्कृति और विरासत की जानकारी रखें। इससे बच्चों का बौद्धिक ज्ञान बढ़ेगा। अपने आप पर विश्वास रखें और लगन से अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करें। उन्होंने छात्र छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन भी किया और मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व प्रोत्साहन धनराशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आज हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में जिले के प्रथम स्थान पाने वाले कुल 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है, जिसमें हाईस्कूल के 10 व इण्टरमीडिएट के 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, इन्हें 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया है।

इन छात्र-छात्राओं में हाईस्कूल से अमित, मोहिनी पटेल, अभय पटेल, शिवांश, नंदनी, मोनिका सिंह, रोशनी, रोनक कुशवाहा, राधिका, शिवांस कुमार यादव और इण्टरमीडिएट से माधव सिंह, सतीश, वैष्णवी तिवारी, नव्या त्रिपाटी, यश झां, आकृति तिवारी, सतवेंद्र, कनक, आलोक सिंह, प्रिंस कुशवाहा, व लकी सेन शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिले विद्यालय निरीक्षण ओपी सिंह, प्रधानाचार्य, रा0इ0का0 ललितपुर सुरेन्द्र कुमार एवं राजकीय हाईस्कूल दावनी कोमल सिंह नरवरिया अन्य संबंधित अधिकारी व मेधावी छात्र छात्राएं, प्रधानाचार्य व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य