72 वर्षीय बुजुर्ग की जेब काटकर रुपये उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, महोबा निवासी आरोपी दबोचा

ललितपुर : थाना जखौरा क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग की जेब काटकर नकदी चोरी करने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए गठित तीन पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। 27 मई 2026 को कस्बा जखौरा निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब काटकर रुपये चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना जखौरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मवई, जनपद महोबा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाजने बताया कि जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों का शीघ्र अनावरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य