झाँसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ई.एम.एस -1 कारखाना कार्यालय में आज शार्प साइट आई हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तवा जी ने अपने कर-कमलों द्वारा किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री श्री अमर सिंह यादव जी एवं मंडलीय टीम एवं केंद्रीय पदाधिकारी के रूप केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह , केंद्रीय सहायक महामंत्री श्री शशि कपूर जी उपस्थित रहे। यह शिविर ई.एम.एस -1 शाखा सचिव कॉ. राजा भइया जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य कारखाना प्रबंधक जी ने स्वयं परीक्षण करवाया ।
शिविर में कारखाना के अनेक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी नेत्र जांच, रक्तचाप एवं शुगर की जांच कराई। चिकित्सकों द्वारा कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, कर्मचारियों ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया।
इस अवसर पर बी के वर्मा (डिप्टी सी ई ई ), डॉ अभिनव निरंजन , मधुसूदन सिन्हा, शिव शंकर जी तथा शाखा अध्यक्ष कॉ. रामकुमार परिहार, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सुनील शर्मा, अरविंद मीना, राजेंद्र सिंह, युसूफ खान, चिम्मन सिंह यादव, राम निवास, ई सी सी सोसायटी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा शाखा के पूर्व अध्यक्ष कॉ.आशीष नायक, यूथ विंग सचिव बृजभूषण शाक्य, महिला विंग से श्रीमती अर्चना वर्मा तथा मदन, नरेंद्र कुमार मीना, संजय बनोरिया, अरविंद कुमार, संतोष कुमार वर्मा, मनोज साहू, के.के. निरंजन, आनंद सहित सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष कॉ. रामकुमार परिहार ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर कराने की बात कही।
भवदीय
कॉ. राजा भइया
शाखा सचिव
ई.एम.एस.-1 कारखाना, झाँसी








