ललितपुर :- हर वर्ष 31 मई विश्व तम्बाकू निशेध दिवस का आयोजन किया जाता है ताकि इस दिन का उद्देष्य तम्बाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यानाकर्शित करना है जो वर्तमान में दुनिया भर मे हर साल कई लाख से अधिक मौतो का कारण बनता है।
तम्बाकू और इसके उत्पादों के सेवन से जुडे जोखिम और परिवार समाज और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभाव के बारे में जागरूकता बढायी जा सके। तम्बाकू का उपयोग और इस का सेवन कई प्रकार के कैंसर जैसे फेफडे स्वरयंत्र, मुंह, खाने की नली, गला, मूत्राषय, किडनी, पेट, अग्नाषय, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर आदि के प्रमुख कारणों में से एक है। तम्बाकू न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता बल्कि पर्यावरण पर भी कई तरह से बुरा प्रभाव डालता है।
इस वर्श 2026 विष्व तम्बाकू निशेध दिवस की थीम है ’’तम्बाकू और निकोटीन की लत का मुकाबला भ्रामक अपील को उजागर करना’’ यह थीम तम्बाकू और निकोटीन उद्योगों द्वारा अपने असुरक्षित उत्पादों को आकर्शक बनाने के लिये नियोजित तकनीकों को उजागर करने और चुनौती देने पर केन्द्रित है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अमित तिवारी के निर्देषन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ललितपुर एवं जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों पर दिनांक 31 मई 2026 को जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा हस्ताक्षर अभियान तम्बाकू के विरूद्ध शपथ आदि जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राश्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डा0 अमित तिवारी ने बताया कि विष्व तम्बाकू निशेध दिवस के मौके पर संचालित विषेश अभियान के क्रम में जनपद में जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के जनपद सलाहकार डा0 रूद्रप्रताप सिंह बुन्देला ने बताया कि इस अभियान का उद्देष्य आम लोग खास कर युवाओं को तम्बाकू के सेवन से होने वाले खतरों से अवगत कराना व उन्हें तम्बाकू छोडने के लिये प्रेरित करना है। जागरूकता को लेकर जगह-जगह प्रचार-प्रसार सामग्री लगाने एवं गोश्ठी आयोजित किये जाने की जानकारी दी ताकि लोगों को तम्बाकू के हानिकारी प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होने आम लोगो से इस अभियान का हिस्सा बनने व तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। डिस्ट्रिक पब्लिक हैल्थ स्पेषलिस्ट डा0 सौरभ सक्सेना कार्यालय मु0चि0अ0 ललितपुर ने बताया कि तम्बाकू मुंह व फेफडों के कैंसर का प्रमुख कारण है। इस बुरी आदत को छोडना व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिये बहुत जरूरी है। तम्बाकू का सेवन छोडने के फायदों की जानकारी देते हुये उन्होने बताया कि इससे हृदय की धडकन व रक्तचाप का सामान्य होता है, रक्त में आॅक्सीजन की मात्रा बढती है। तम्बाकू का सेवन छोडने से विभिन्न प्रकार के कैंसर, हृदयघात सहित कई तरह की गम्भीर बीमारियों का खतरा कम होता है। हम सभी जनमानस को तम्बाकू के विरूद्ध इस लडाई में सक्रिय रूप से भागीदारी करने की आवष्यकता है तभी हम तम्बाकू मुक्त समाज का निर्माण कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ललितपुर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।









