ललितपुर। पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय (सेंटर कोड-600) में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं परीक्षा संबंधी मानकों के अनुरूप सम सेमेस्टर परीक्षाओं का सफलतापूर्वक एवं नकल-विहीन वातावरण में परीक्षाएं संपन्न कराई गयी।
महाविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं दिनांक 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुई थीं, जो 30 मई 2026 को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा अवधि के दौरान विश्वविद्यालय की गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया तथा परीक्षा केंद्र पर अनुशासन, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
परीक्षा समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने सभी छात्राओं को सफल परीक्षा संपन्न होने पर बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं अनुशासित परिश्रम ही विद्यार्थियों की सफलता का आधार हैं तथा उन्हें अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
प्राचार्या ने परीक्षा कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से परीक्षाएं सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं नकल-विहीन वातावरण में संपन्न कराई जा सकीं।
उल्लेखनीय है कि पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय, पनारी (सेंटर कोड-600) ने परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप सम सेमेस्टर परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न हुईं।









