*आमजनता को झाँसा देकर नकली आभूषण बेचने वाले 03 अभियुक्तों को थाना सौजना पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।*

*अभियुक्तों के कब्जे से नकली आभूषण 01 कमर बंद, 01 चैन, 02 जोड़ी पायल समस्त सफेद धातु को किया गया बरामद ।*
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी श्री रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में घटना के सफल अनावरण हेतु थाना सौजना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तगण 01. धनीराम पुत्र धवले कुशवाहा निवासी ग्राम कुम्हेडी थाना महरौनी जनपद ललितपुर, 2.रामचरन कुशवाहा पुत्र हल्के निवासी ग्राम लुहर्रा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर ,03. राम गोपाल पुत्र स्व0 श्री भइया लाल कुशवाहा नि0ग्राम मेंनवार चौकी विरधा कोत0 ललितपुर उम्र करीब 24 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी मुकदमा द्वारा थाना सौजना पर दिनांक 28.05.2026 को सूचना दी गई थी कि अभियुक्तगण द्वारा उसे झाँसे में लेकर 15,000 रुपये में नकली चाँदी के आभूषण उसको बेच दिये हैं ।
*घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमें लगाई गई थी । टीमों द्वारा धरातलीय सूचना व सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त फुटेज, सर्विलांस(मैनुअली/तकनीकी) से प्राप्त तकनीकी डेटा आदि का अवलोकन व तकनीकी/तार्किक विश्लेषण कर अथक प्रयास से अभियुक्तगण धनीराम, रामचरन, रामगोपाल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
*पूछतांछ का विवरण-* अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया गया कि साहब हम लोगों का एक संगठित गिरोह है । हम लोग नकली सफेद धातु के बने आभूषण पायल, चैन, कमरबन्द आदि बाहर से खरीदकर लाते हैं जगह-जगह घूमकर सीधे-साधे लोगों को टारगेट करके, उनको अपनी बातों में फसाकर नकली आभूषण को चाँदी का बताकर उन्हे बेच देते हैं या गिरवी रख देते हैं । इससे हमें जो रुपये प्राप्त होते हैं, उन्हे हम आपस में बाटकर अपने ऐशो आराम पर खर्च करते हैं । दिनांक 26.05.2026 को ग्राम कोरवांस थाना सौजना के रहने वाले सोनू राजा को पैसों की आवश्यकता बताकर 15,000 रुपये में नकली आभूषण बेंच दिये थे और उन रुपयों को आपस में बांट लिया था । साहब हमसे गलती हो गयी हमें माफ कर दें ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता-*
01.धनीराम पुत्र धवले कुशवाहा उम्र करीब 27वर्ष निवासी ग्राम कुम्हेडी थाना महरौनी जनपद ललितपुर,
02. रामचरन कुशवाहा पुत्र हल्के उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम लुहर्रा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर
03. राम गोपाल पुत्र स्व0 श्री भइया लाल कुशवाहा उम्र करीब 24 वर्ष नि0ग्राम मेंनवार चौकी विरधा कोत0 ललितपुर
*गिरफ्तारी का दिनांक-* 29.05.2026
*बरामदगी का विवरण –*
01. एक कमर बंद सफेद धातु ।
02. एक गले की चैन सफेद धातु ।
03. दो पायल सफेद धातु ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम के अधि0/कर्म0गण का नाम-*
1. थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय थाना सौजना ।
2.उ0नि0 मुलायम सिंह थाना सौजना ।
3. उ0नि0 प्रवीण गिरि थाना सौजना ।
4. उ0नि0 निखिल मलिक थाना सौजना ।
5. का0 गौरव कुमार थाना सौजना ।
6. रि0का0 शुभम दिवाकर थाना सौजना ।








