महरौनी में फिर टप्पेबाजी, बाइक की डिग्गी से 7 लाख रुपये पार बैंक से निकलते ही बदमाशों ने किया पीछा, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

महरौनी,ललितपुर।
कस्बे में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को सेंट्रल बैंक के बाहर एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां बैंक से रुपये निकालकर निकले पूर्व प्रधान की मोटरसाइकिल की डिग्गी से 7 लाख रुपये से भरा बैग बदमाश पार कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पड़वा निवासी पूर्व प्रधान तेज सिंह राजू शुक्रवार दोपहर सेंट्रल बैंक से 7 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर ललितपुर की ओर जा रहे थे। ग्राम सिलावन के पास रुकने पर उन्होंने देखा कि डिग्गी खुली हुई है और रुपयों से भरा बैग गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस द्वारा बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें दो संदिग्ध युवक चेहरे पर तौलिया बांधे हुए उनका पीछा करते दिखाई दिए। फुटेज में यह भी नजर आया कि एक युवक ने चलते समय बाइक की डिग्गी का लॉक खोलने का प्रयास किया था। आशंका है कि बदमाशों ने आगे सुनसान स्थान पर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले 17 मार्च को भी सेंट्रल बैंक परिसर में सिंदवाहा निवासी लखन तिवारी के 2.40 लाख रुपये टप्पेबाजी कर उड़ा लिए गए थे, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह एवं इंस्पेक्टर निर्भर चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है तथा बैंक के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य