रीवा हादसे में दिवंगत आर्यिकाओं को महरौनी में विनयांजलि

महरौनी,ललितपुर।
रीवा में पदविहार के दौरान सड़क दुर्घटना में दो आर्यिकाओं के दुखद निधन पर नगर के श्री अजितनाथ बड़ा मंदिर में महिला समाज द्वारा विनयांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने नमोकार मंत्र एवं शांतिपाठ कर दिवंगत आर्यिकाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि आर्यिकाएं त्याग, तप और संयम की सजीव प्रतिमूर्ति होती हैं तथा उनका जीवन समाज को धर्म और अहिंसा का मार्ग दिखाता है। उनके असमय निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संचालन रश्मि मलैया ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य