*‼️अहिंसा हमारा धर्म है, पर कायरता हमारी पहचान नहीं,*
*साधु संतों का अपमान सहे, ऐसा जैनियों का ईमान नहीं।*
*कल उठना होगा हर एक को न्याय की आवाज बनकर,*
*क्योंकि सोए रहे आज तो, सुरक्षित हमारा कल नहीं।”‼️*

*🙏प.पू गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी मुनिराज की शिष्या एवं पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी मुनिराज की आज्ञानुरागिनी ,*
*🪷श्रमणी आर्यिका विबोध श्री माताजी ने रीवा में घटी हृदय विदारक घटना में समाधिस्थ जैन साध्वी पूज्य आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका उपशम मति माताजी के प्रति भावभरी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए सम्पूर्ण जैन समाज के लिए संदेश दिया।*
*एवं न्याय की मांग करते हुए सकल जैन समाज कोलकाता के द्वारा👉🗓️दिनाँक 30 मई 2026, शनिवार सुबह 7:30 बजे श्री दिगम्बर जैन बड़ामन्दिर बडा बाजार कोलकाता से धर्मतल्ला तक एक विशाल मौन रैली निकाली जा रही है। यह साधारण रैली नही बल्कि सम्पूर्ण कोलकाता जैन समाज की आस्था,गुरुओं के प्रति समर्पण एवं सुरक्षा के भाव हैं।*
*पुष्पांजली परिवार का कोलकाता एवं बृहतर कोलकाता जैन समाज से विनम्र निवेदन*
*🛕धर्म और संतों की रक्षा के लिए एकजुट हों 🤝*
*आइये समाज में जागरूकता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करें🙏*
*आपको भी आना है एवं अपने साधर्मी बंधुओं को भी लाना है*

स्वराज भास्कर मीडिया परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि








