प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती शीलम गुप्ता का प्रमोशन, क्लास-2 अधिकारी पद पर मिली नियुक्ति

महरौनी, ललितपुर।
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती शीलम गुप्ता को माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ‘ख’ (क्लास-2) अधिकारी पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
श्रीमती गुप्ता लंबे समय से विद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। उनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह पदोन्नति महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षाविदों ने उनकी स्थायी नियुक्ति और पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्य और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य