सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ,

महरौनी (ललितपुर)।
तहसील क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर महरौनी की ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद ईद मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। लोग नए वस्त्र पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। ईद-उल-अजहा की नमाज से पूर्व हाफिजों ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व पैगम्बर इब्राहीम अलैहिस्सलाम एवं हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
स्थानीय ईदगाह में सुबह 7:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज व कारी सलामत रजा ने नमाज अदा कराई। वहीं नूर मस्जिद में सुबह 7:45 बजे हाफिज साहिद रजा खान ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे मौलवी मकसूद अली ने नमाज अदा कराई तथा टपारियन स्थित अली मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज संपन्न हुई।
इस दौरान पेश इमामों ने समस्त हिन्दुस्तान में शांति, सौहार्द एवं हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने की दुआ की।
त्योहार के अवसर पर उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां सहित समस्त पार्षदगण मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए!

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य