म. प्र. के खाली पिकप वाहन से वसूले रुपए :- बु. वि. सेना

ललितपुर : आज बु. वि. सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना के जिला कमांडेंट सुधेश नायक की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में ललितपुर के सहायक सम्भागीय कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई ।
बु. वि. सेना जिला कमांडेंट ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स का दावा करने वाली योगी सरकार अपने ही अधीनस्थ विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के काले कारनामोों की वजह से कलंकित हो रही है । इसका जीता जागता उदाहरण ललितपुर का सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय है । यहां पर काम कराने वाली जनता को अधिकारियों और कर्मचारियों की शह पर जमकर लूटा जा रहा ।
बु. वि. सेना जिला कमांडेंट सुधेश नायक ने कहा कि उक्त कार्यालय में मौजूद सभी पटलों पर दलालों का बोलबाला है जो कर्मचारियों की शह पर जनता को लुटवा रहे हैं । बगैर सुविधा शुल्क के एक इंच भी फाइल आगे नहीं बढ़ती है । पूरे जिले में डग्गामार वाहनों और अनफिट वाहनों की रेलमपेल है । सुविधा शुल्क लेकर अनफिट वाहनों को फिटनिस दे दी जाती जो बाद में दुर्घटनाओं के कारण बनते हैं ।
बु वि.सेना जिला कमांडेंट ने आगे कहा कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को हाईवे पर अवैध वसूली से फुर्सत नही है । डग्गामारी और अनफिट बगैर कागजों के चल रहे वाहन रोकने में वे पूरी तरह से नाकाम है ।
बु. वि. सेना जिला कमांडेंट सुधेश नायक ने कहा कि ए आर टीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक बानगी देखिए कि कल सागर से एक पिकअप आई थी ए आर टी ओ विभाग द्वारा उसको खाली गाड़ी के साथ पकड़ लिया उसके पास पूरे कागज होने के बावजूद रात्रि 11:00 बजे एक सिपाही को बिठाकर उसे आर टी ओ कार्यालय भेज दिया गया जहां उससे 10000 रुपए की मांग की गई या फिर 17000 रुपए के चालान की धमकी दी गई।पिकप वाहन चालक उनसे बहुत गिड़गिड़ाया और कहा कि वह 3000 रुपए के भाड़े में तो हम यहां वाहन लेकर आए थे । वह 10000 रुपए कहां से देगा।तब उसकी गाड़ी की चाबी निकाल कर एक आर टी ओ का हवलदार वहां से चला गया । पिकप वाला रात्रि 11:00 बजे से 1:00 तक खड़ा रहा। इसके बाद एक बजे जब वह आए तो उन्होंने 10000 रुपए की मांग की फिर 5000 की मांग की आखिरकार उसे 3200 रुपए लेकर उसकी गाड़ी को छोड़ दिया । उन्होंने कहा कि कई गाड़ियों के चालान किए जा रहे हैं । किसानों का शोषण किया जा रहा है गेहूं लेकर आने वाले किसानों से अवैध वसूली की जाती है । उन्होंने कहा कि रात में अनेक डंपर मोरम बजरी लेकर ओवरलोड और अवैध तरीके से शहर में चल रहे हैं वह इन सबको नजर नहीं आते या फिर उनसे इनकी मंथली बंधी हुई है ।
बु.वि.सेना प्रमुख ने जिला प्रशासन से मांग की है कि परिवहन कार्यालय तथा प्रवर्तन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अबिलम्व अंकुश लगायें । अन्यथा कि स्थिति में बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने के लिए बाध्य हो जायेगी ।
बैठक में बु.वि. सेना वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया , कदीर खां , राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुन्देला , बी. डी. चन्देल , प्रदीप पंडित , अखिलेश राजपूत , भैय्यन कुशवाहा , विनोद साहू ,बृजेन्द्र पारासर , अंकित झा , गफूर खां , शशिप्रताप , उमाशंकर गुप्ता , प्रदीप साहू , प्रदीप सोनी , हरगोविन्द , पुष्पेन्द्र शर्मा , नंदू सोनी , पहाड़सिंह , संदीप झा , दिनेश मिस्त्री , कामता शर्मा आदि मौजूद रहे ।








