नियमों को ताक पर रखकर खोली गयी अवैध शराब की दुकान के विरोध में राजघाट रोड मुहल्ला वासियों ने द्वारा डीएम साहब को ज्ञापन दिया

*नियमों को ताक पर रखकर खोली गयी अवैध शराब की श दुकान के विरोध*
में राजघाट रोड हर्दिला वासियों ने दुबारा डीएम साहब को ज्ञापन दिया जिसमे महिलाओं /पुरुषों ने भारी संख्यावल के साथ डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया जिसमे *डीएम साहब* की अनुपस्थित में *ए. डी. ऍम ललितपुर* को ज्ञापन शौपा गया जिन्होंने आश्वाशन दिया की जल्द ही शराब की दुकान बंद करवा देंगे. *यही ज्ञापन पहले 19/05/26 को डीएम साहब को ज्ञापन दिया था*
जिसमे डीएम साहब ने आवकारी DEO और अवकारी इंस्पेक्टर महोदया को मामला देखने को बोला और उन्होंने कहा की दो दिन में दुकान हटा दी जाएगी और जहां प्रस्तावित हैँ बहा भेज दी जाएगी…मगर कुछ नहीं हुआ और तीसरे दिन पुनः मोहल्ला बासी DEO साहब से मिले तो उन्होंने पुनः आशवाशन दिया की जल्द ही शराब की दुकान बंद कर डी जाएगी.. लेकिन अभी तक दुकान नहीं हटाई गयी..
*जबकि ए दुकान पिसनारी बाग प्रस्तावित थीं लेकिन नियमों को ताक पर रखकर यह दुकान हर्दिला में खोल डी गयी*..निम्न बिंदुओं को लेकर ज्ञापन दिया गया..
1. *दुकान से लगकर 20…30 कदम पर माता का मंदिर हैँ जहां सुबह शाम मोहल्ले की महिलाएं.. बच्चे पूजा करने जाते हैँ!*
2. *शराब की दुकान से लगकर 4 शादी घर हैँ जहां बरातियों की भीड़ रहती हैँ*
3.*शराब की दुकान से लगकर पीछे घनी बस्ती हैँ जहां सैकड़ों परिवार रहते हैँ.*
4. *शराब की दुकान के सामने महिला शिक्षकों का टेक्सी स्टैंड हैँ जहां अपनी वेन /टेक्सी का इंतजार करती हैँ*
5. *मोहल्ले के सभी बच्चे उसी स्थान से अपनी बसें /टेक्सी का इंतजार करते हैँ और बही से छुट्टी के द्वारान बापस आते हैँ..*
महोदय से बार बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा रहा हैँ मगर DEO साहब और अवकारी इंस्पेक्टर साहिबा किसी भी समस्या से कोई लेना देना नहीं हैँ.
समस्त मोहल्ला वासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैँ *अगर भविष्य में कोई भी घटना /होनी – अनहोनी घटित होती हैँ तो यही दोनों लोग और प्रशासन जिम्मेदार होगा..*
…प्रशासन से निवेदन हैँ की कम से कम
*शराब की दुकान खुलवाने के मानक की जाँच तो करवा लें..*
ज्ञापन में…ममता, रजनी, निराशा.. मनोरमा.. अनीता.. विनीता, उर्मिला, उमा, कृष्णा, कंचन, मंजूषा, रश्मि, सुषमा, गरिमा, सुनीता,उमा देवी.मुकेश कुमार . प्रशांत, ब्रजेश कुमार,, संजीव.. अनिल कुमार, विवेक, धर्मेंद्र कुशवाहा, मूलचंद्र, जयहिंद राजपूत, गणेशपाल, पप्पू, दिवाकर.. सचिन कुमार भूपेंद्र सिंह अमित कुमार. गोल्डी आदि सभी मौहल्ला बासी मौजूद रहे.

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य