* *मुख्य विकास अधिकारी, ललितपुर की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकास भवन में बैठक का आयोजन किया गया।*

ललितपुर : शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई एवं अवगत कराया गया कि पाण्डुलिपियों के सम्भावित संग्रह केन्द्र जनपद में स्थित निजी एवं सरकारी पुस्तकालय, संग्रहालय, शिक्षण संस्थान, शोध संस्थान, संस्कृत पाठशालाएं, मन्दिर, मठ, आश्रम, गुरूकुल ट्रस्ट आदि हो सकते हैं। इसी प्रकार निजी संग्रहकर्ता, पुरोहित, धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य, आयुर्वेदाचार्य, संस्कृत एवं प्राचीन भाषाओं के विद्वान आदि महानुभावों के पास भी पाण्डुलिपियों का निजी संग्रह हो सकता है। पाण्डुलिपियों का चिन्हीकरण/सर्वेक्षण संग्रहकर्ता की सहमति प्राप्त कर ही किया जाएगा। पाण्डुलिपि का स्वामित्व संग्रहकर्ता के पास ही रहेगा। जनपद में सर्वेक्षण कार्य GYAN BHARATAM APP मोबाइल ऐप्लीकेशन जो गूगल प्ले स्टोर/एप स्टोर पर निःशुल्क डाउनलोड हेतु उपलब्ध है, के माध्यम से किया जाएगा।
उक्त महाअभियान में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित गणमान्य जनों एवं समाज के प्रतिनिधि/पदाधिकारियों तथा जनपद के समस्त नागरिकों को पाडुलिपि सर्वेक्षण अभियान में सहयोग करने हेतु कहा। साथ ही ये बताया कि पाण्डुलिपि का स्वामित्व संग्रहकर्ता का ही रहेगा। ज्ञान भारतम् मिशन भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुये भावी पीढ़ियों तक पहुचाते हुये सांस्कृतिक विरासत पुनर्जागरण को नई दिशा देगा। यदि जनपद के किसी परिवार, प्राचीन मंदिर मठ या सामाजिक संगठन के पास ऐसी कोई प्राचीन हस्तलिखित सामग्री उपलब्ध है, तो वे इसकी सूचना कार्यालय जिला पर्यटन एवं सस्कृति परिषद, विकास भवन ललितपुर या ज्ञान भारतम् सर्वेयर फिरोज इकबाल के मोबाइल नम्बर 9580841670 पर संपर्क सकते हैं।
उक्त बैठक में सुश्री हेमलता पर्यटक अधिकारी, ललितपुर, श्री कुंवर सिंह यादव डीपीआरओ, पं0 श्री ओमप्रकाश शास्त्री, प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय, श्री संजीव कुमार जैन सीए, श्री फिरोज इकबाल, मु0 इरसाद मंसूरी, सुश्री प्रेरणा शर्मा, श्री त्रिलोकी कुजूर, श्री देवांश सिंह, श्री अनूप कुमार नामदेव, भिक्खू श्री शीलसागर, श्री अनिल कुमार तिवारी, श्री बृजेश नारायण तिवारी, आदि उपस्थित रहे।
हेमलता

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य