पड़वाँ में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी, गांव में दहशत

महरौनी (ललितपुर)।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़वाँ में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब परिवार रिश्तेदारी में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पड़वाँ निवासी अरविंद कुमार जैन पुत्र शीलचंद्र जैन परिवार सहित कुछ दिन पूर्व रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए रात में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सुबह जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। यह देख परिवार के होश उड़ गए।
पीड़ित के अनुसार चोर घर से लगभग 25 हजार रुपये नकद, आधा तोला सोने की चेन, आधा तोला सोने की झुमकी तथा करीब 100 ग्राम चांदी की पायल चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने महरौनी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य