आर्यिकाओं को दी विनयांजलि, साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था की उठी मांग

महरौनी,ललितपुर।
सड़क दुर्घटना में समाधिस्थ हुईं पूज्य आर्यिका मां श्रुतमति जी एवं पूज्य आर्यिका मां उपशममति जी की स्मृति में शनिवार रात्रि श्री चन्द्रप्रभु जिनालय, मड़ावरा रोड में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा विनयांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में भैयाजी अतिशय शास्त्री, अक्षय शास्त्री, दिगम्बर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष पवन मोदी, वीरेंद्र डोगरया, प्रशांत सिंघई, अभय घिया, पंकज सिंघई, नरेंद्र मलैया संयोजक, ऋषभ मलैया व्यवस्थापक, अनिल सिलौनया, आनंद सराफ, प्रवीण सिंघई, सुनील डेवडिया, कुलदीप जैन, महेंद्र खिरिया, राजेश सराफ, नीलेश सराफ, मनीष, संजय सिलौनया, राजेश मलैया, पवन घिया, पारस जैन, अंतिम जैन, परिधि सराफ, कीर्ति मलैया, सपना मलैया, लवली, महिमा, रश्मि, कल्पना, सीमा, अर्चना, सिम्पी, रक्षा, मिनी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संचालन नितिन शास्त्री ने किया।
सभा में वक्ताओं ने आर्यिकाओं के त्याग, तप और संयममय जीवन को स्मरण करते हुए भावभीनी विनयांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूज्य माताजी का जीवन धर्म, साधना और आत्मसंयम की प्रेरणा रहा है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय बना रहा।
इस अवसर पर समाजजनों ने देशभर में पदविहार करने वाले साधु-संतों एवं आर्यिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क मार्गों पर पदविहार के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सकल दिगम्बर जैन समाज महरौनी द्वारा 25 मई 2026 को प्रातः 8 बजे विशाल मौन विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाने की घोषणा भी की गई। मौन रैली श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी से प्रारंभ होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा। अंत में सामूहिक प्रार्थना कर दिवंगत आर्यिकाओं की आत्मशांति की कामना की गई।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य