*आजादपुरा लेडिया पर बनी नयी पानी की टंकी पहली टेस्टिंग में ही टंकी से होने लगा रिसाव, मचा हड़कंप*

ललितपुर। अमृत योजना फेज-2 के तहत लेड़ियापुरा में निर्मित पानी की टंकी की पहली टेस्टिंग के दौरान ही रिसाव शुरू हो गया। टंकी में पानी भरते ही कई स्थानों से पानी टपकने लगा, जिससे जल निगम अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल विभाग रिसाव रोकने के प्रयास में जुट गया है।

अमृत योजना फेज-2 के तहत शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा आजादपुरा तृतीय समेत चार मोहल्लों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए करीब 95 करोड़ 74 लाख 79 हजार रुपये की लागत से पानी की टंकी, इंटेकवेल और पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है।
पानी की टंकी का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है। केवल ऊपर डेंटिंग-पेंटिंग और सीढ़ियों का निर्माण कार्य बाकी है। शुक्रवार को जल निगम ने पहली बार टंकी में पानी भरकर टेस्टिंग शुरू कराई। हालांकि टंकी आधी भरते ही कई स्थानों से रिसाव होने लगा और दीवारों से पानी टपकने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और टंकी का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा

करोड़ों की लागत से बनी है पानी की टंकी, जल निगम ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

लेड़ियापुरा में नवनिर्मित टंकी से रिसकर गिरता पानी।
इधर, योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए शहर की कई गलियां और सड़कें खुदी पड़ी हैं। जिलाधिकारी भी योजना की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पूर्व में टंकी का निरीक्षण कर समय से पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में मोहल्लों में पुरानी टंकी से जलापूर्ति की जा रही है। उधर, रिसाव सामने आने के बाद जल निगम ने मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू कर दी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य