चौकाबाग में जल निकासी समस्या के समाधान को लेकर सक्रिय हुई नगर पालिका

बरसात से पहले पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने किया स्थलीय निरीक्षण, जल्द नाला निर्माण व बेहतर जल निकासी के दिए संकेत

ललितपुर। नगर में आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या से निपटने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा लगातार निरीक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में रविवार दिनांक 24 मई 2026 को पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने राजस्व विभाग एवं नगर पालिका टीम के साथ वार्ड नंबर 14 स्थित मोहल्ला रावतयाना चौकाबाग का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष महोदया को अवगत कराया कि मोहल्ले में वर्षों से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। बरसात के समय सड़कों पर पानी भर जाने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा आवागमन भी प्रभावित होता है। क्षेत्र में समुचित नाला व्यवस्था न होने के कारण स्थिति और अधिक विकराल हो जाती है।
मोहल्लेवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया तथा जल निकासी के लिए संभावित मार्गों का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित भू-स्वामी से भी वार्ता कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड में नाला एवं नालियों के निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान किसी भी वार्ड में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। राजस्व विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर चौकाबाग क्षेत्र में जल निकासी का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा कि नगर पालिका परिषद ललितपुर शहर को साफ, सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कई वार्डों में नाला निर्माण कार्य तेजी से संचालित हैं और चौकाबाग क्षेत्र की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आनंद यादव, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, सदर लेखपाल सूरज, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, डीपीएम दीपक कुमार, स्वास्थ्य नायक रामू पहलवान सहित नगर पालिका एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद, ललितपुर

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य