मोहल्ला नेहरू नगर में स्थित मां कात्यायनी माता मन्दिर के पावन स्थान पर सात दिनों तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा वृन्दावन से पधारे कथा वाचक श्री प्रशांत कृष्ण जी महाराज की मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को रसपान करने को मिली और श्रीमद् भागवत कथा का समापन दिन शुक्रवार को गया था सात दिनों तक श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला दिन शनिवार को आचार्य दीपक रिछारिया ने श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़े ही विधी विधान व मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया और बड़े ही भक्ति भाव व गाजे बाजे के साथ आरती भी सम्पन्न कराई जिससे पूरा मन्दिर परिसर भक्तिमय के वातावरण से गुंजायमान रहा मन्दिर पर आये हुये सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सरोबार नजर आये और धर्म लाभ प्राप्त किया इसके बाद वृन्दावन धाम से पधारे कथा वाचक श्री प्रशांत कृष्ण जी महाराज की विदाई बड़े ही भक्ति भाव व गाजे बाजे के साथ की गई और देर रात्रि तक भव्य भण्डारे का कार्यक्रम चलता रहा इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी माता मन्दिर पर पहुंचकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने मंगलमय जीवन को सफल बनाया मां कात्यायनी माता मन्दिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









