स्टेशन मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए महीनों पहले खोदी गई सड़क जनता के लिए परेशानी का सबब बनी :- बु. वि. सेना

खुदी पड़ी सड़क के कारण स्टेशन मार्ग पर रोज लग रहा है जैम , लोग हो रहे हैं चोटिल :- टीटू कपूर

ललितपुर । आज स्थानीय कम्पनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना का साप्ताहिक धरना प्रदर्शन बु. वि. सेना के केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । धरना प्रदर्शन में ललितपुर शहर की व्यस्ततम स्टेशन रोड को चौड़ीकरण के नाम पर महीनों पहले खोदे जाने के बाद काम पूरा ना करने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
बु. वि. सेना के केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ठेकेदार की अदूरदर्शिता के चलते ललितपुर के व्यस्ततम स्टेशन मार्ग को चौड़ीकरण के नाम पर महीनों पहले खोद दिया गया है जिस कारण स्टेशन रोड पर आये दिन जैम स्थिति हो जाती है। कभी कभी तो जैम के कारण यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है । उन्होंने कहा कि खुदी पड़ी सड़क के कारण लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर लोग चोटिल हो रहे है
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन से लेकर गेंदालाल पेट्रोल पंप तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। यह निर्णय स्वागतयोग्य है परंतु ठेकेदार की अदूरदर्शी सोच और हठधर्मिता के चलते उक्त सड़क को महीनों पहले खोद कर बगैर काम किए ऐसे ही अधूरा छोड़ दिया गया है जो कि जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके अलावा उड़ने वाले धूल के गुबार से लोगों का जीना दूभर हो रहा है।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि यदि इस प्रमुख सड़क को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो अन्यथा की स्थिति में बुन्देलखण्ड विकास सेना उग्र आन्दोलन झेड़ने को बाद्ध हो जायेगी । धरना प्रदर्शन के दौरान बु. वि. सेना के कार्यकर्ताओं में राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, मूलचंद रजक,प्रदीप पंडित ,परवेश पठान, बलराम चौहान , प्रकाश पेंटर , लालचंद रजक , राम सहाय राठौर, रामप्रकाश झा , जगदीश झा, कमल विश्वकर्मा मोनू रजक, प्रदीप साहू , नंदराम कुशवाहा , विनोद साहू आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य