*25 मई को प्रातः 8 बजे मौन जुलूस द्वारा सौंपा जाएगा ज्ञापन*

टीकमगढ़। आर्यिका माताजी रीवा की दुर्घटना में समाधि के संबंध में दिगंबर जैन समाज द्वारा 25 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार बाजार जैन मंदिर, संत बसंतिका में सभी मंदिरों, तीर्थ क्षेत्र एवं अतिशय क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्त दिगंबर जैन समाज इस विषय को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी भावना व्यक्त करेगा।

जानकारी के अनुसार, 25 मई को प्रातः 8:00 बजे समस्त दिगंबर जैन समाज के पुरुष, माताएं एवं बहनें बाजार जैन मंदिर में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात मौन जुलूस बाजार जैन मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी टॉकीज, कटरा बाजार मार्ग से गांधी चौराहा पहुंचेगा, जहां प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य