बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

महरौनी,ललितपुर।
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह ने की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह, निरीक्षक निर्भय सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर विशेष निगरानी रखने की बात भी कही गई।
अधिकारियों ने कुर्बानी के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक परंपराओं का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित गतिविधियों से बचने की अपील की। साथ ही कुर्बानी से संबंधित अवशेषों का निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों और नगर का वातावरण स्वच्छ एवं शांत बना रहे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, पार्षद जाकिर अली, उदयभानु सिंह, नीलेश लाला, अनूप पार्षद, अंकुश कठरया, मुजीव, शरफराज एडवोकेट, मुहम्मद शाहिद, मुहम्मद खां एडवोकेट, मुहम्मद शाहिद रजा, हाजी मुहम्मद हारून, मल्लू राईन, यादवेन्द्र सिंह, सोहन सिंह, हमीद खां, वरकत राइन, बलबान, अरविंद, बाबू खां, जुरवल, शफीक अली (पेश इमाम), ईशब खां, नबाब खां, आनंद कुमार, सौरभ सेन एवं मु. सलीम (पेश इमाम खजुरिया) सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य