ललितपुर स्टेशन पर चलाया गया टिकट जांच अभियान 177 से वसूला जुर्माना

ललितपुर : मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज ललितपुर रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I l इस जांच अभियान में अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 177 यात्रियों से जुर्माना स्वरूप लगभग रु.1 लाख 9 हज़ार रेल राजस्व वसूल किया गया ।
जाँच के दौरान विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों को शिफ्ट भी किया गया I इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।जांच में मुख्य टिकट निरीक्षक / मुख्यालय एम. एल. मीना, उप मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर, आकांक्षा पाराशर, आनंद प्रजापति, संजीव श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डी के शर्मा तथा राजेंद्र यादव शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य