श्री हनुमान जन्मोत्सव से आरंभ 51 दिन 51 श्री सुंदरकांड पाठ का विधिवत हवन पूजन के साथ हुआ समापन

मड़ावरा ललितपुर : जनपद ललितपुर के मड़ावरा में प्राचीन श्री शाला जी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव से आरंभ हुए 51 दिन 51 श्री सुंदरकांड पाठ का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर समापन हुआ। मंदिर पुजारी पं रामबाबू तिवारी गुडडू महाराज ने बताया कि 2 अप्रैल श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व से श्री शाला जी मंदिर में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण सरकार एवं श्री संकटमोचन दक्षिणमुखी बालाजी सरकार के सान्निध्य में 51 दिन 51 सुंदरकांड पाठ का आरंभ किया गया था जिसका आज विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर समापन किया गया है। इस मौके पर पं रामबाबू तिवारी गुडडू महाराज, रामजी तिवारी, लखन तिवारी चौमऊ , डा रमेश कुमार तिवारी, उमानंद पाठक , मुलू सिंह, मिथलेश वागवान, कृपाल सिंह, लाखन सिंह, सुक्कू जमींदार, जयराम झा, मूरत सिंह, जुगल किशोर पटवा, संजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पीतम सिंह, हीरालाल सिंह, सन्मति बाजे, आदि मौजूद रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य