*दिगंबर जैन परंपरा के महान संत अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महा मुनिराज का आज शनिवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर बंडल में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।*

*आचार्य संघ का करीब 21 शिष्यों के साथ शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी से पद विहार करते हुए पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंडल में प्रवेश हुआ।*
*आचार्य संघ की जैन समाज द्वारा सामूहिक अगवानी गाजे बाजे के साथ की गई। जिन्हें जैन समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा के रूप में गुरदेव को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बंडल लाया गया।*
*समाज के लोगों ने जगह-जगह गुरुदेव की आरती एवं पाद प्रक्षालन धर्म लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर बंडल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।*
*बड़ेल जैन समाज के अलावा आसपास के प्राय सभी जगह से भक्तों का विहार,आहार एवं मुनिसंघ के दर्शन के लिए निरंतर आने का ताता लगा हुआ था बर्धमान, बंडल, हावड़ा डबसन, श्यामबाजार,कोलकाता एवं उत्तरपाड़ा के बहुत सारे भक्त आ रहे थे*
*श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर बंडल पहुंचने के बाद आचार्य संघ के सानिध्य में प्रभु का मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी उसके उपरांत मंगलाचरण के बाद परम पूज्य आचार्य गुरुदेव १०८ वसुनंदी जी मुनिराज ने अपने प्रवचन के द्वारा भव्य जीवों को संबोधन दिया*
*सभी भव्य जीवों ने मुनिसंघ को नवधा भक्ति पूर्वक आहार दिया*








