जनपद ललितपुर के विकास खण्ड मड़ावरा में उ प्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई मड़ावरा के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में रफीक खान ने बहादुर सिंह को 22 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष का पद हासिल किया है । अध्यक्ष पद के लिए रफीक खान और बहादुर सिंह मुख्य दावेदार थे। कुल 101 पंजीकृत मतदाताओं में से 87 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना में एक मत अवैध घोषित किया गया है । रफीक खान को 54 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बहादुर सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। रफीक खान ने 22 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसी प्रकार अन्य पदों पर भी चुनाव संपन्न हुए, जिसमें वीरपाल कुशवाहा को महामंत्री, हाकम पटेल को कोषाध्यक्ष, सुनील रजक को संगठन मंत्री और शिवचरण पटेल को संप्रेक्षक के रूप में निर्विरोध चुना गया है।









