रस्सी काटकर दो भैंसें चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

महरौनी,ललितपुर।
कस्बे के टीकमगढ़ रोड निवासी खेतसिंह पुत्र दुर्ग सिंह की दो भैंसें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में पशुपालकों में चिंता का माहौल है।
पीड़ित खेतसिंह ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 मई की सुबह करीब 4 बजे जब वह उठकर घर के बाहर पहुंचे तो देखा कि उनकी दोनों भैंसें अपने स्थान पर नहीं थीं। जिस रस्सी से भैंसें बंधी थीं, वह कटी हुई अवस्था में मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास तथा संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन भैंसों का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य