● श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में बच्चें सीख रहे धार्मिक संस्कार- ● श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा आयोजित किया जा रहा शिविर-

मडावरा (ललितपुर) समाधिस्थ आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज,नवाचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं
तीर्थचक्रवर्ती जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद व प्रेरणा से श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर,जयपुर द्वारा आयोजित शिक्षण शिविर दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के तत्वावधान में नगर की ह्दयस्थली श्री महावीर विद्याविहार में 17 से 25 मई तक आयोजित किया जा रहा है
शिविर के स्थानीय संयोजक डां० राकेश जैन सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन शिक्षण शिविर विदुषी राशि जैन,विदुषी सिमी जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।शिविर के माध्यम से बच्चे धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर ज्ञान अर्जन कर रहे हैं।प्रातःकाल की बेला में बालबोध भाग एक और दो,दोपहर की बेला में इष्टोपदेश,द्रव्यसंग्रह एवं सायंकाल में छहढाला,
तत्वार्थसूत्र की कक्षायें संचालित की जा रही है।उन्होंने बताया कि 24 मई को परीक्षा आयोजित की जायेगी।परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम,द्वितीय,तृतीय के अलावा सान्त्वना स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।प्रतिदिन प्रातःकाल की कक्षा के उपरांत बच्चों को स्वादिष्ट स्वल्पाहार पुण्यार्जक परिवार द्वारा कराजा जा रहा है।आज के स्वल्पाहार का पुण्यार्जन शिखर चंद्र,अनिल कुमार,मनोज जैन को प्राप्त हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य