सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली महरौनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा जेल

महरौनी, ललितपुर।
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध कथित अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज का मामला सामने आने के बाद महरौनी क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले को लेकर युवा ब्राह्मण महामंडल महरौनी के पदाधिकारी द्वारा कोतवाली महरौनी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवा ब्राह्मण महामंडल महरौनी के कोषाध्यक्ष पीयूष शुक्ला पुत्र सुरेश कुमार शुक्ला निवासी मलैयापुरा, थाना महरौनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई 2026 को फेसबुक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में किशोरी पुत्र बचू एवं खेमचंद पुत्र अज्ञात निवासी पठा विजयपूरा, तहसील महरौनी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जब उक्त वीडियो को लेकर दोनों युवकों से बात की गई तो वे आक्रोशित हो गए तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली महरौनी पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 353(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य