टीकमगढ़ में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य आयोजन, 300 शिविरार्थी ले रहे धर्म लाभ

टीकमगढ़। दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में नया मंदिर नगर भवन चौराहा, टीकमगढ़ में 17 मई से 24 मई 2026 तक विशाल श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिविरार्थी धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का संचालन संयोजक श्री राजेश जी शास्त्री एवं अंकित जी शास्त्री के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से निरंतर धर्म प्रभावना का कार्य संपन्न हो रहा है।

 

उन्होंने बताया कि सांगानेर से पधारे विद्वानों एवं स्थानीय विद्वानों श्री मयंक जी शास्त्री, संजय जी शास्त्री, राजेश जी शास्त्री, अखलेश जी शास्त्री, अंकित जी शास्त्री एवं अरिहंत जी शास्त्री के निर्देशन में विभिन्न धार्मिक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। शिविर में श्री भक्तामर स्तोत्र, श्री रत्नकरण्ड श्रावकाचार, श्री छहढ़ाला, श्री द्रव्यसंग्रह भाग-1 एवं भाग-2 सहित पूजन प्रशिक्षण का कार्य भी कराया जा रहा है।

 

शिविर में लगभग 300 शिविरार्थी सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे अभिषेक एवं सामूहिक पूजन तथा प्रातः 8:45 बजे मुनि श्री 108 वीकौशल सागर जी महामुनिराज के प्रवचन आयोजित हो रहे हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में टीकमगढ़वासी प्राप्त कर रहे हैं।

 

दिगंबर जैन समाज अधिक से अधिक लोग शिविर एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्म लाभ लेकर अपना धर्म मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य