*सभी को सादर जय जिनेन्द्र आज दिन बुधवार पश्चिम बंगाल की जिन धर्म नगरी राजधानी कोलकाता की ओर निरंतर मुनिसंघ के बढ़ते कदम*

*युग सम्राट आचार्य गुरुवर १०८ श्री विद्यानंद जी मुनिराज के परम शिष्य पूज्य आचार्य श्री १०८ वसुनन्दी मुनिराज संसंघ का मंगल पद विहार आज सुबह भक्तों की भीड़ के साथ मैगनस ग्लोबल स्कूल गंगपुर से दुर्गा टिंबर मार्ट दालुईबाजर( पूर्वी बर्धमान) पश्चिम बंगाल की ओर हुआ*
*आसपास के प्राय सभी जगह से भक्तों का विहार,आहार एवं मुनिसंघ के दर्शन के लिए निरंतर आने का ताता लगा हुआ था बर्धमान, बंडल, हावड़ा डबसन, कोलकाता एवं उत्तरपाड़ा के बहुत सारे भक्त आ रहे थे*
*दुर्गा टिंबर मार्ट पहुंचने के बाद मंगलाचरण के बाद परम पूज्य आचार्य गुरुदेव १०८ वसुनंदी जी मुनिराज ने अपने प्रवचन के माध्यम से बताया कि अपने कर्मों के कारण ही मनुष्य संसार में सुख एवं दुख पाता है*
*सभी भव्य जीवों ने मुनिसंघ को नवधा भक्ति पूर्वक आहार दिया*








