– बैलगाड़ियों और घोड़ों के साथ सड़कों पर उतरे सपाई – बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

– सपाइयों ने भाजपा की सरकार को बताया जन विरोधी, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

ललितपुर। जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अनोखे अंदाज में शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बैलगाड़ियों और घोड़ों पर सवार सपाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहर में प्रदर्शन किया और बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी संकट, किसानों की बदहाली एवं बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तुवन चौराहे से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को जन विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में बिजली और पानी के संकट से त्रस्त है, लेकिन सरकार जमीनी समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। वहीं नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य के साथ धोखा बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ा है। गांव-गांव अवैध शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। अंत में सपाइयों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने तथा सरकार को जनहित के मुद्दों पर जवाबदेह बनाने की मांग की। इस दौरान महिला सभा की प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, शत्रुघ्न यादव, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह सलूजा, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी हरीसिंह यादव जिजयावन, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, अशोक अहिरवार, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, अभिलाषा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, मो. अनवर खान, जिला कोषाध्यक्ष रोहित राठौर, रामविलास रजक, विजय सिंह यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला सचिव राजेश यादव जय गुरुदेव, रामदास श्रोती, इरशाद मंसूरी, जिला सचिव रामनरेश यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, राहुल रजक नीलू, राजेश झा, प्रमोद इमलिया, बिट्टू यादव, अरविंद परिहार, लखन यादव रोंडा, जय सिंह बरैना, हुकुम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह बसवां, चन्दन सिंह पटेल, राममूर्ति तिवारी, मूरत सिंह यादव, प्रदीप सिंह निरंजन, संजय रजक, अनिल यादव, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र पाली, आजाद यादव, महिपाल सिंह, राजेंद्र तोर टपरियन, सुरेश यादव, सत्यम यादव, आकाश यादव, केहर सिंह, खिलान सिंह, यादवेन्द्र सिंह यादव, बृजेश यादव, ओमप्रकाश यादव, मु. अमन उद्दीन, जितेंद्र जोशी, यादवेन्द्र यादव, भरत यादव, अभि झा, भरत डोंगरा, रवि खटीक, दीपेश यादव, राघवेंद्र रजक तेरा, दीपक सेन, रोविन यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रामराजा कुशवाहा, राजबिंद, विक्की रजक, श्रीराम नेता जी, माधव सिंह, महेंद्र झा महरौनी, आलोक धनघोल, नसीम खान, सुखदयाल अहिरवार, संजू बाबर आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य