अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा; बूथ स्तर पर मजबूत होगी पार्टी

मड़ावरा | चौकी मड़ावरा स्थित महिपाल इंटर कॉलेज में सोमवार को अपना दल (एस) की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मड़ावरा ब्लॉक में बूथ अध्यक्षों के गठन और संगठन को ग्राम स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर संगठन में नई नियुक्तियां भी की गईं।

कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: मनोहर सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की नींव उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ गांव-गांव जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएं। उन्होंने आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर मैदान में उतरने के निर्देश दिए।

अरविंद पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अरविंद पटेल को विधानसभा उपाध्यक्ष (महरौनी) मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया।

भावी MLC प्रत्याशी शिव शंकर पटेल से हुई शिष्टाचार भेंट

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों की मुलाकात बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के संस्थापक केंद्र अध्यक्ष एवं इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड से संभावित MLC प्रत्याशी शिव शंकर पटेल से हुई। पूर्व प्रधानाचार्य श्री पटेल ने शिक्षा और समाज के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाजहित में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

बैठक में ये रहे मौजूद:

बैठक में सुजान सिंह पटेल, दिनेश पटेल, मुकेश पटेल, विवेक पटेल, द्वारिका प्रसाद निरंजन, दयाराम कुशवाहा, भागचंद पटवा, संदीप लंबरदार (युवा जिला महासचिव), अरुण पटेल, रघुवीर आदिवासी, अजय अहिरवार, डॉ. राघवेंद्र पटेल, अभिषेक खटीक (जिला उपाध्यक्ष), कप्तान सिंह यादव (जिला सचिव) एवं प्रशांत पटेल साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य