महरौनी,ललितपुर।

मडावरा रोड स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय परिसर में रविवार से नौ दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026’ का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आयोजन का पुण्य लाभ प्रशांत सिंघई ‘बंटी’ एवं प्रीति सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ।
अतिशय क्षेत्र सांगानेर, जयपुर से आए विद्वान अक्षय शास्त्री एवं अतिशय शास्त्री ने कहा कि संस्कार शिविर समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं में नैतिकता, अनुशासन, सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों के विकास पर जोर दिया।
स्थानीय संयोजक कुलदीप जैन एवं पाठशाला प्रभारी सिम्पी जैन ने बताया कि शिविर 17 से 25 मई तक चलेगा, जिसमें शिक्षण सत्र, शास्त्र स्वाध्याय तथा सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
इस अवसर पर पंकज सिंघई, सुनील डैवडिया, प्रवीण सिंघई, आनंद सराफ, राकेश सराफ, अभय घिया, सुभाष जैन, कपूर चंद्र, विमल विलौआ, हुकुम मलैया, डॉ. भरत जैन, राजेश जैन, पवन घिया, सुमत सिलौनया, मनीष मामा, रानू घिया, पारस, विनय घिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र जैन ‘मलैया’ एवं ऋषभ जैन ‘रेशू मलैया’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक क्रियाएं पं. संजीव शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गईं।








