आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

महरौनी, ललितपुर।

महरौनी कोतवाली पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक मो मुस्ताक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महरौनी पुलिस ने मु0अ0सं0 204/2026 धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त भागचन्द्र पुत्र आशाराम निवासी ग्राम छपरट को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त पर युवती को प्रताड़ित करने का आरोप है, जिससे परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्विलांस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा संपन्न की गई।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य