मड़ावरा ललितपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें कस्बा मड़ावरा निवासी सिद्धि राय पिता श्री मिन्टू राय ने कॉमर्स वर्ग में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिद्धि ने कुल 500 में से 486 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
सिद्धि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ललितपुर की छात्रा हैं। ओर ललितपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। स्वराज भास्कर से बातचीत में सिद्धि ने बताया कि नियमित स्कूली शिक्षा के साथ ही वह मोबाइल के माध्यम से भी ऑनलाइन तैयारी किया करती है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मंडावरा पहुंची सिद्धि का परिजनों सहित मुहल्ले वासियों ने तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया है । सिद्धि के माता पिता मिंटू राय और अर्चना राय ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सिद्धि ने अपनी लगन और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता बस तैयारी मन से हो तो लक्ष्य मिलना तय है । स्वराज भास्कर से बातचीत में सिद्धि ने भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है।








