महरौनी (ललितपुर)।

नगर के कोतवाली परिसर स्थित तालाब के समीप दरगाह हजरत बाबा सैय्यद अहमद शाह रहमतुल्लाह अलैह का 107वां सालाना उर्स मुबारक 10 से 12 मई 2026 तक श्रद्धा, अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उर्स कमेटी अहले शाह महरौनी द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनकर उभरा, जिसमें दूर-दूर से आए जायरीन एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उर्स के अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत नूरानी चादर शरीफ पेश कर की गई। इसके बाद भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, रामविलास भैय्या, गंधर्व सिंह बाबूजी, अरशद मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि उदयभान सिंह “टिंकू राजा”, सौरभ लखपति, अभिषेक परिहार (काशी विहार गार्डन) एवं व्यवसाई श्याम जी सोनी सहित अतिथियों ने फीता काटकर किया।
कव्वाली की महफिल में मुंबई से आए मशहूर कव्वाल जनाब छोटा मजीद शोला एवं मोहतरमा आलिया इंडियन ने अपने सूफियाना कलाम और शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। उनकी प्रस्तुतियों पर जायरीन और श्रद्धालु झूम उठे तथा पूरी महफिल सूफियाना रंग में रंगी नजर आई।
कार्यक्रम में उर्स कमेटी के सदर नीलेश श्रीवास्तव “लाला”, डॉ. मुहम्मद शाहिद खान शिक्षक (खजांची), महमूद खान शिक्षक (खजांची), नायब सदर शरीफ खान पत्रकार, अनूप पार्षद, इरशाद अली एडवोकेट, नसीम अली भोपाल, डॉ. अनार खान, राजेश झाँ, सरफराज अली एडवोकेट, इमरान खान एडवोकेट, लखन लाल झा, हुसैन मंसूरी, मेंबर हनीफ खान रंगसाज, मुनीर बक्स, सलीम खान गुड्डू, इलियास खान बिल्डिंग वाले, परवेज आलम, साबिर राइन, फिरोज सिद्दीकी, महफूज अली हाशमी, अयूब खान मास्टर, जावेद अख्तर, शिव रहीम खान “शिबू”, निशात अली गज्जू, नसीम खान, जाहिद बख्शी, मोनू हाशमी, मजहर हाशमी, शहजाद, आमिर पठान, जावेद खान, कादिर खान, जुनेद अख्तर सहित अहले उर्स कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, उर्स कार्यक्रम का सफल संचालन नितिन जैन शास्त्री एवं एडवोकेट सरफराज अली ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समस्त आवाम ने उर्स कमेटी के सदर नीलेश लाला पार्षद की सफल सदारत को देखते हुए वर्ष 2027 के उर्स शरीफ के लिए पुनः पगड़ी बांधकर उन्हें सदर घोषित किया। इस अवसर पर अहले उर्स कमेटी के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर समर्थन एवं शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष के लिए नीलेश लाला को सदर बनाए जाने का प्रस्ताव कवि संजय पांडेय “भारत” द्वारा 10 मई के कार्यक्रम में रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।








