*हमीरपुर महोबा सांसद के अमर्यादित बक्तव्य के खिलाफ ललितपुर महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन*

ललितपुर -हमीरपुर-महोबा के सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी के प्रति अमर्यादित एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किये जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री रजनी अहिरवार के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट में विरोध‌ प्रदर्शन किया गया एवं धरना दिया गया। जिला महामंत्री रजनी अहिरवार ने कहा कि महोवा हमीरपुर के सांसद द्वारा जो अमर्यादित अपमानजनक शब्द प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए कहें गये हैं वह भारतीय लोकतंत्र में विरोध की राजनीति को शर्मसार करने बाले हैं।एक लोकतांत्रिक देश के जनता से चुने गए प्रधानमंत्री जी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसी के विरोध में आज ललितपुर जिला महिला मोर्चा द्वारा बर्णी कालेज से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया और जम कर नारेबाजी की गई इसके उपरांत कुछ समय के लिए धरना भी दिया गया।इस अवसर पर भी जम कर नारे बाजी की गई।

इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन,,कार्यक्रम संयोजक रुचिका बुन्देला, डाक्टर स्वाधीनता कृष्णा, जिला महामंत्री रजनी अहिरवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू,श्रीमती पार्वती खटीक पार्षद ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राखी तामकर ,रानी जहां ,रितु समाधिया, सुनीता सोनी,भागवती लोधी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य