नगर पालिका ने नए चैन स्केलेटर वाहन का किया शुभारंभ

बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने एवं नालों-नालियों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा विशेष पहल करते हुए एक नये चैन स्केलेटर वाहन का आज दिनांक 13.05.2025 को मोहल्ला पिसनारी वार्ड नंबर 13 में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्नलाल जैन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गिरधारी कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, पार्षद प्रतिनिधि करन कुशवाहा द्वारा विधि-विधान के साथ वाहन का पूजन-अर्चन किया गया, तत्पश्चात फीता काटकर वाहन को रवाना किया गया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा कि इस चैन स्केलेटर से बरसात से पूर्व शहर के सभी प्रमुख नालों-नालियों की समयबद्ध सफाई करायी जाएगी, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व बरसात के समय में नालों-नालियों की सफाई एवं सिल्ट सफाई का कार्य पालिका के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था, जिससे काफी समय खर्च होता था, साथ ही कर्मचारियों के नालों में उतरकर सफाई कार्य करने से उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता था, जिसको दृष्टिगत रखते हुए पालिका द्वारा पहल करते हुए एक नये चैन स्केलेटर शुभारंभ किया गया, शीघ्र ही शहर के अनेक वार्डों में स्थिल नालों-नालियों की सफाई का कार्य समय से पूर्ण कराया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि चैन स्केलेटर वाहन नालों में जमी सिल्ट, कचरा एवं गाद को तेजी से निकालने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, इससे सफाई कार्य में गति आएगी तथा शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी।

इस दौरान अवर अभियंता खुशबू खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य