समर कैंप का हुआ समापन

बड़ागांव घसान – शासन के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि उमावि विद्यालय बड़ागाँव धसान में आयोजित “प्रतिभा उत्कर्ष समर कैंप” विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता, कला एवं व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट मंच बनता जा रहा है। 1 मई 2026 से 14 मई 2026 तक आयोजित इस शिविर में बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग हो तथा वे अपनी रुचियों के अनुरूप नई कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें, इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालय परिसर में प्रतिदिन विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। शिविर में छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

समर कैंप के अंतर्गत हारमोनियम प्रशिक्षण श्री सौरभ पुष्पकार द्वारा दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में बच्चे संगीत के मूल स्वर, लय एवं ताल का अभ्यास कर रहे हैं। विद्यार्थियों में संगीत के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कु. पायल जैन द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को चित्रकला, सजावटी सामग्री निर्माण, हस्तकला एवं रचनात्मक कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों द्वारा बनाए जा रहे आकर्षक मॉडल एवं कलात्मक सामग्री सभी को प्रभावित कर रही है।

विद्यालय के प्राचार्य रामनरेश सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिभा उत्कर्ष समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि संगीत, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।मीडियाप्रभारी एडवोकेट प्रभात जैन ने बताया

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक रत्नेश जैन शिक्षक सुनील कुमार जैन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान बच्चों में आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता का निरंतर विकास देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथि शिक्षक राकेश कुमार यादव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने समस्त प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए शिविर को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य