डीसीपी पश्चिम ने थाना संचेडी का निरीक्षण किया।

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम क़ासिम आबिदी महोदय द्वारा रात्रि को थाना सचेंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं बंदी गृह का निरीक्षण कर अभिलेखों, शिकायतों के निस्तारण तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।साथ ही चौकी बिन्नौर एवं चौकी मंडी का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नव नियुक्त रिक्रूट पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें अनुशासन, जनता से व्यवहार एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य