राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित होंगे राजीव सिंघई सहित सात पत्रकार

महरौनी,ललितपुर।

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के सात विशिष्ट पत्रकारों को इस वर्ष “राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

यह जानकारी संगठन के चेयरमैन आर.के. पाण्डेय एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से प्रतिवर्ष मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष मीडिया जगत से सात विशिष्ट पत्रकारों का चयन किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में सुभाष चंद्र पाण्डेय, प्रधान संपादक, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र दि ग्राम टुडे; मनोज कुमार मिश्र, प्रधान संपादक, सूरत सम्राट; भानु प्रताप सिंह, प्रधान संपादक, सत्ता निर्माण; वी.के. त्रिपाठी, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र कौटिल्य का भारत; वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई (ललितपुर); वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार गुप्ता (प्रयागराज) तथा युवा पत्रकार जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) शामिल हैं।

चेयरमैन आर.के. पाण्डेय ने बताया कि “राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026” संगठन का वर्ष का सर्वोच्च सम्मान है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

यह सम्मान समारोह आगामी 30 मई 2026 को प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य